प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए। इस दौरान नंदी के कान में मनोकामना भी कही।

CJI सूर्यकांत ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना की। इस दौरान उन्होंने भगवा रंग की धोती और गमछा पहना था।

इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मुख्य न्यायाधीश का सम्मान किया। उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर संभागायुक्त आशीष सिंह पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


