80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की. कॉकरोच जनता पार्टी ने अब शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. इस अभियान में देश भर के स्कूलों के लिए आवाज बुलंद की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल की टूटी खिड़कियों को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बैनरों से ढका जा रहा है.

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित अपने पैतृक गांव से आज स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत की. 

दीपके ने आज अपने स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत के अंतर्गत सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को आजाद हुए 80 साल हो गए हैं और अगर सरकारी स्कूलों में पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं है, तो देश का विकास कैसे होगा. उन्होंने पीएम मोदी के भाषण पर भी सवाल उठाए.

CJP अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज मैं अपने गांव आया और यहां के स्कूल का दौरा किया. आजादी के 80 साल पूरे होने के बाद भी स्कूल की हालत बहुत खराब है, पीने का पानी नहीं है और वॉशरूम की हालत भी बहुत बुरी है. स्कूल की खिड़कियां टूटी हुई हैं और टूटी हुई खिड़कियों को बैनर से ढका गया है. साथ ही बच्चों की संख्या के मुकाबले बेंच भी कम थी.

उन्होंने सरकारी स्कूलों की सुविधाओं की जांच कर सरकार से जवाबदेही तय करने की बात कही. दिपके ने दावा किया ठोंकते हुए कहा कि पिछले दस सालों में देश में 94 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हुए हैं.

शिक्षा पर सवाल उठाते हुए दिपके ने कहा की प्राइवेट स्कूलों के फीस की एक सीमा तय होनी चाहिए. ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत: ग्रामीण महाराष्ट्र में स्कूलों की जर्जर हालत का हवाला देते हुए, अभिजीत दिपके ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करने की घोषणा की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m