CJP Give Deadline To FIR Against Delhi ACP Vivek Bhagat: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने एक बार फिर दिल्ली एसीपी विवेक भगत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ के आरोपों पर सीजेपी ने दिल्ली एसीपी विवेक भगत के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर CJP ने दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर कल तक दिल्ली एसीपी विवेक भगत के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई तो पत्रकार और अन्य प्रदर्शनकारी एक बार फिर आएंगे।
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ के आरोपों पर कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास दिल्ली पुलिस और एसीपी विवेक भगत पर हमलावर है। सौरभ ने दिल्ली पुलिस पर एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर एसीपी को बचाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए अल्टीमेटम भी दे दिया है। सौरभ दास ने दावा किया है कि, जिनके साथ छेड़छाड़ हुई, वे पत्रकार और अन्य लोग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। वे एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस से कहा है कि आपको जितने वीडियो खंगालने है। खंगालिए लेकिन आपके पास कल 12 बजे तक का समय है। अगर कल 12 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो सारे पत्रकार और अन्य समर्थक एक बार फिर थाने के बाहर आएंगे और एफआईआर की कॉपी लेकर ही जाएंगे।
5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक का समय
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अड़ी हुई है कि वे एफआईआर दर्ज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, हम दिल्ली पुलिस से पूछना चाहते हैं कि आप ऐसे दरिंदे को क्यों बचाना चाहते हैं जिसने सबके सामने सेक्शुअल असॉल्ट किया है। ऐसा किया है एसीपी विवेक भगत के पास, जिसकी वजह से उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। सौरभ दास ने बताया है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को सोमवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है। एफआईआर दर्ज ना होने पर उन्होंने फिर एक बार प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

