Demand 50% Women Reservation in Delhi Medical Council: दिल्ली चिकित्सा परिषद यानी डीएमसी (DMC) में 50% महिला आरक्षण (DMC 50% Women Reservation) की मांग की गई है। इसपर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) से DMC में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए जल्द निर्णय लेने को कहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अंजू गंभीर की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया है।
मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने 30 सितंबर को यह आदेश दिया। याचिका में परिषद में महिला चिकित्सकों को ‘समान और सार्थक प्रतिनिधित्व’ देने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता ने डीएमसी के अलावा दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन में भी महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की है।
अदालत ने कहा कि डीएमसी का गठन दिल्ली चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1997 के तहत किया गया है, जिसमें चुनाव या मनोनयन, किसी भी माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है। लिहाजा अदालत अधिकारियों को ऐसा कोटा देने का निर्देश नहीं दे सकती। अदालत ने कहा, ‘हालांकि, याचिकाकर्ता ने पहले ही एक अभ्यावेदन देकर अपनी मांग रखी है, जिस पर राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारी विचार कर रहे हैं। पीठ ने आदेश दिया कि हम वर्तमान याचिका का निपटारा राज्य सरकार और उसके संबंधित अधिकारियों को याचिकाकर्ता के अनुरोध पर विचार करने और उस पर उचित निर्णय जल्द लेने का निर्देश देते हुए करते हैं। पीठ ने आदेश दिया कि हम वर्तमान याचिका का निपटारा राज्य सरकार और उसके संबंधित अधिकारियों को याचिकाकर्ता के अनुरोध पर विचार करने और उस पर उचित निर्णय जल्द लेने का निर्देश देते हुए करते हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या होने पर भी पर्याप्त विविधता नहीं
अधिवक्ता रूपेश दत्ता और स्नेहलता चतुर्वेदी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या काफी होने के बावजूद डीएमसी में पर्याप्त विविधता और प्रतिनिधित्व नहीं है। याचिका में कहा गया कि इसके कारण विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज शामिल नहीं हो पाती।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

