Delhi Rouse Avenue Court Seeks Report On CM Rekha Gupta: अधिकारियों की तुलना भगवान हनुमान (Lord Hanuman) से किए जाने के मामले में सीएम रेखा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूरे मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

शिकायतकर्ता राम निवास शर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस को मामले में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, यह मामला 23 सितंबर 2025 का है। यह कार्यक्रम सार्वजनिक था और इसमें सरकारी अधिकारी, अन्य लोग और आम जनता मौजूद थी। शिकायत के मुताबिक, दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के लिए DTC बस सेवा शुरू करने के मौके पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को लेकर टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की तुलना हनुमान से करते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार के अधिकारी हनुमान जैसे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि जब उनकी पूंछ में आग लगती है तभी उन्हें अपनी पूरी ताकत याद आती है, उससे पहले वे इसे भूल जाते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा था कि हनुमान जी उन्हें इसलिए याद आए क्योंकि वे मरघट वाले बाबा के दरवाजे पर बैठे हैं।

राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने दिल्ली पुलिस से मामले में रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने पुलिस को 15 अक्टूबर तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

शिकायतकर्ता राम निवास शर्मा का आरोप है कि यह टिप्पणी एक सरकारी कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर की गई थी और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे सुना। उनका कहना है कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और इसलिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अभी FIR दर्ज करने का आदेश नहीं

फिलहाल कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश नहीं दिया है। कोर्ट ने पहले दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। अब अगली सुनवाई में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद मामले में आगे का फैसला होगा।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m