Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (3 अक्टूबर 2026) की खबरों में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने 3 FIR दर्ज की; AAP को एक और झटका; दिल्ली में पेंशन के लंबित आवेदनों पर रेखा सरकार सख्त; दिल्ली में पानी की कमी से बढ़ी परेशानी प्रमुख रहा।

1. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने 3 FIR दर्ज की
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कम से कम तीन FIR दर्ज की हैं। प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े थे और उन्होंने मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

2. AAP को एक और झटका
आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ (Priyanka Kakkar) ने पार्टी छोड़ दी है। शनिवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कक्कड़ लंबे समय से टीवी डिबेट और अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष रखती रही हैं। प्रियंका कक्कड़ के साथ रजत राकेश टंडन (Rajat Rakesh Tandon) और पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा (Shyam Sundar Sharma) ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिल्ली की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

3. दिल्ली में पेंशन के लंबित आवेदनों पर रेखा सरकार सख्त
बुजुर्गों को मिलने वाली ओल्ड एज पेंशन (OAP) के आवेदनों के निपटारे में हो रही देरी को लेकर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने ताजा आदेश जारी कर सभी लंबित पेंशन आवेदनों का निपटारा नए रिमाइंडर जारी होने की तारीख से 7 कार्य दिवसों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, ऐसे आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, जो निर्धारित 45 दिन की समयसीमा पूरी होने के बावजूद लंबित हैं। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

4. दिल्ली में पानी की कमी से बढ़ी परेशानी
राजधानी दिल्ली में पानी की मांग और सप्लाई के बीच बने अंतर को कम करने के लिए चंद्रावल और द्वारका में नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए गए हैं। इन दोनों प्लांटों से कुल 155 MGD पानी की कमी को पूरा करने की उम्मीद थी, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के पास इन प्लांटों को चलाने के लिए पर्याप्त पानी ही उपलब्ध नहीं है।द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करीब आठ महीने पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक यहां से एक बूंद पानी की भी सप्लाई नहीं हो सकी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
दहेज केस में दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणीः दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में महिला की सास और ननदों को आरोपमुक्त करने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। जस्टिस मधु जैन की पीठ ने 1 अक्टूबर 2026 को दिए फैसले में कहा कि आरोपों में संबंधित महिलाओं की अलग-अलग भूमिका का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था। कोर्ट ने यह भी माना कि आरोप सामान्य प्रकृति के थे और प्रत्येक आरोपी की कथित भूमिका को अलग से स्पष्ट नहीं किया गया था। ऐसे में सास और ननदों को आरोपमुक्त करने के निचली अदालत के निर्णय में हस्तक्षेप का आधार नहीं बनता। (पूरी खबर पढ़े)
पिंक टिकट पर फिर बढ़ी डेडलाइनः दिल्ली की DTC बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (Pink Saheli Smart Card) अनिवार्य किए जाने के बाद कई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अभी तक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है। इसे देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने पेपर आधारित ‘पिंक टिकट’ (Pink Ticket) की व्यवस्था को 10 अक्टूबर तक जारी रखने का फैसला किया है। पिंक टिकट के जरिए महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

