कॉकरोच जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में आज प्रदर्शन करेगी. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुए हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के लोगों का हाथ था. कॉकरोच जनता पार्टी का आज मंगलवार को नागपुर में 4 बजे संविधान चौक पर पार्टी का प्रदर्शन है. 16 जून को पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2.25 करोड़ फॉलोअर्स हैं.

6 जून को दिल्ली में CJP के पहले प्रदर्शन से पहले इंस्टाग्राम पर 2.21 करोड़ फॉलोअर्स थे. अगले ही दिन 7 जून को घटते हुए 24 घंटे के भीतर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स हो गए थे.

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नागपुर में प्रदर्शन को लेकर घोषणा की है. नागपुर पुलिस ने जयपुर में अभिजीत दीपके पर हुए हमले के बाद भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके ने नागपुर के लोगों, जिनमें छात्र और युवा शामिल हैं उनसे शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने की अपील की है.

कॉकरोच जनता पार्टी आज पुणे में करेगी प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र  प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP

आपको बताते चले कि 15 जून को जयपुर में प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल युवकों ने दीपके को थप्पड़ मारे थे. इसके जवाब में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि, ‘यह कोई नयी बात नहीं है’, जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ बोलता है, तो ऐसा ही देखने को मिलता है.

सीजेपी पिछले महीने हुए नीट (यूजी) परीक्षा पेपर लीक कांड को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन से पहले दीपके दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. पुलिस को प्रदर्शन में 2,000 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है. 

पुलिस के अनुसार संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने नागपुर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. सुरक्षा तैनाती में चार डीसीपी, तीन एसीपी, 18 पुलिस इंस्पेक्टर, 45 एपीआई और सब-इंस्पेक्टर, 470 पुरुष और 170 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं.

Commissioner of Police, रविंद्रकुमार सिंघल ने कहा है कि सभी को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है. कानून का उल्लंघन करने, अशांति फैलाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों से पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m