अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में Google CEO सुंदर पिचाई का छात्रों ने विरोध किया और हूटिंग की. सुंदर पिचाई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने अपने पूर्व कॉलेज पहुंचे थे. Google CEO छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी कार्यक्रम में फिलिस्तीन के समर्थन में अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. सुंदर पिचाई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रैजुएशन सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे.

फिलिस्तीन के समर्थन में कई छात्रों ने उनकी स्पीच के दौरान वॉकआउट कर दिया. कुछ छात्र फिलिस्तीनी झंडे और बैनर लेकर कार्यक्रम से बाहर निकल गए.

सुंदर पिचाई 2015 से गूगल को लीड कर रहे हैं. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में अपना भाषण देने वाले थे. लेकिन इस बीच कई छात्र नारेबाजी करने लगे. फिलीस्तीन के समर्थन में छात्रों ने पिचाई की स्पीच के बीच से वॉकआउट किया. छात्रों ने आरोप लगाया कि टेक कंपनियों और उनकी पार्टनरशिप के कारण गाजा में हालात बिगड़े हैं.

कुछ छात्र फिलिस्तीनी झंडे और बैनर लेकर कार्यक्रम से बाहर निकल गए, जबकि कई ने ‘Free Palestine’ के नारे भी लगाए. सुंदर पिचाई रविवार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के कमेंसमेंट सेरेमनी में स्पीकर के तौर पर शामिल हुए थे. उन्होंने फलस्तीनी झंडे लहराए, सीटियां बजाईं और विरोध में नारे लगाए. कई छात्र फलस्तीनियों के समर्थन में पारंपरिक स्कार्फ ‘केफिया’ पहने हुए भी दिखे.

Google CEO सुंदर पिचाई की स्पीच शुरू होते ही स्टैनफोर्ड में छात्रों का  वॉकआउट, 'Free Palestine' के लगाए नारे | Sundar Pichai Stanford Speech  Students Walk Out free Palestine Protest Over ...

स्टैनफोर्ड रपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के 135वें कमेंसमेंट समारोह में 20,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. इनमें करीब 3,600 छात्र भी थे. सुंदर पिचाई के भाषण के दौरान करीब 200 छात्र कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए.

जानकारी के अनुसार Google और उसकी मूलकंपनी एल्फाबेट इंक ऐसी तकनीकी सेवाएं और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती हैं जिनका उपयोग इजरायली की सरकारी एजेंसियां कर रही है. छात्रों ने गूगल के प्रोजेक्ट निम्बस का विरोध कर पिचाई की स्पीच से पहले ही वॉकआउट किया था. 1.2 अरब डॉलर का यह प्रोजेक्ट निम्बस क्लाउट कंप्यूटिंग और एआई से जुड़ा हुआ है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m