CJP Protests: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रोटेस्ट के दौरान खाने-पीने की चीजें बांटने वाले वॉलंटियर जुनैद मलिक ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जुनैद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जुनैद मलिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा, मोबाइल की तलाशी ली और उनके परिवार के खिलाफ बिना कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई की.

वालंटियर जुनैद मलिक सुप्रीम कोर्ट परिवार के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाने और पूरे मामले की कानून के मुताबिक जांच कराने की मांग की है.

राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रोटेस्ट के दौरान खाने-पीने की चीजें बांटने वाले वॉलंटियर जुनैद मलिक ने दावा किया है कि 24 जुलाई की आधी रात को, जब वह RML अस्पताल से एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाकर लौट रहे थे, तो दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें उठा लिया.

जुनैद मलिक का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली से जबरन उठाया और करीब 5 से 6 घंटे तक एक वाहन में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें लगातार डराया, धमकाया और उसके बाद दिल्ली से दूर देहरादून रोड पर एक अज्ञात और सुनसान स्थान पर छोड़कर चले गए.

अधिकारियों ने उन्हें फोन अनलॉक करने पर मजबूर करके उसकी जांच की. पूछा गया कि उन्हें कौन फंडिंग कर रहा था और खाने-पीने के सामान के लिए पैसे कहां से आ रहे थे. वह देहरादून से कैब लेकर दिल्ली वापस आए.

मोहम्मद जुनैद मलिक गाजियाबाद के नाहल गांव के रहने वाले निवासी हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया, प्रताड़ित किया. याचिका के मुताबिक पुलिस उनकी शादीशुदा बहन के मेरठ स्थित घर भी पहुंची जहां कथित तौर पर उनके ससुर और देवर को भी अपने साथ ले गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m