महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ शहर से एक बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आयी है. वाकड थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले 65 साल के शख्स पर दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप करने का आरोप लगा है. उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमजान बागवान को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.
दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप पड़ोस में रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग पर लगा है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्चियों को हर संभव कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ के वाकड थाना क्षेत्र में आरोपी पीड़ित बच्चियों का पड़ोसी है और उस पर गंभीर आपराधिक कृत्य करने का आरोप है. पिंपरी चिंचवड़ शहर में 2 सगी बहनों पर हुए जुल्म से दहल गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले डेढ़ महीने के दौरान 10 वर्षीय बच्ची के साथ चार बार और उसकी महज चार वर्षीय छोटी बहन के साथ एक बार रेप किया.
पीड़ित बच्चियों का परिवार में माता-पिता, दादा-दादी और चाचा रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे. आरोपी भी अपने परिवार पत्नी और बेटे के साथ पीड़िता के पड़ोस में रहता है. घटना वाले दिन उसकी पत्नी और बेटा काम पर चले गए थे और आरोपी घर पर अकेला मौजूद था.
दस साल की पीड़िता और उसकी चार साल की बहन घर के आसपास घूम रही थीं. इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर बच्ची का मुंह दबाया और उसे अपने घर ले जाकर दरिंदगी की.
10 वर्षीय बच्ची रोज की तरह स्कूल से सुबह करीब 11 बजे घर लौटी थी. दोनों बहनें घर के आसपास खेल रही थीं. इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर बच्ची का मुंह दबाया और उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया.
घटना के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्ची को आरोपी के घर जाते हुए देखा. उसे शक हुआ और उसने बच्ची के माता-पिता के काम से लौटने का इंतजार किया. पीड़िता के माता-पिता के पास पहुंची और उन्हें बताया कि क्या हुआ था. मां ने बच्ची को दुलारकर और भरोसे में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद पीड़िता ने सब कुछ बयां कर दिया.
पीड़िता ने परिवार को बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था. उसने कहा था कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह चाकू से उसका पेट काट देगा. परिवार को जब पूरी सच्चाई का पता चला तो वे तुरंत वाकड पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


