ट्रंप-शी शिखर सम्मेलन जारी रहने के दौरान, शी जिनपिंग के व्हाइट हाउस में स्वागत से पहले चीनी पत्रकारों और सीक्रेट सर्विस एजेंटों के बीच झड़प हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है अमेरिकी अधिकारी चीन के कुछ फोटोग्राफर को उनकी जगह से जबरदस्ती हटा रहे हैं. यह विवाद औपचारिक स्वागत से ठीक पहले हुआ, लेकिन इससे समारोह में कोई बाधा नहीं आई.

चीन के फोटोग्राफरों, व्हाइट हाउस के स्टाफ फोटोग्राफर और सीक्रेट सर्विस के बीच तीखी बहस देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक, विवाद की वजह चीनी फोटोग्राफरों के सेटअप को लेकर बताई जा रही है.

व्हाइट हाउस में फोटोग्राफी की जगह को लेकर चीनी फोटोग्राफर्स, व्हाइट हाउस स्टाफ फोटोग्राफर और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के बीच हुए तीखी बहस हुई. घटनास्थल से मिले वीडियो में पत्रकार सुरक्षा अधिकारियों से बहस करते और व्हाइट हाउस के पास कैमरे लगाने की कोशिश करते दिखाई दिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के लिए स्टेट डिनर की मेजबानी करने जा रहे हैं. 

फोटोग्राफी की जगह को लेकर चीनी फोटोग्राफर्स, व्हाइट हाउस स्टाफ फोटोग्राफर और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के बीच हुए इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है अमेरिकी अधिकारी चीन के कुछ फोटोग्राफर को उनकी जगह से जबरदस्ती हटा रहे हैं.

यह झड़प उस समय हुई जब व्हाइट हाउस के प्रेस दल शी जिनपिंग के आगमन की तैयारी कर रहे थे. चीनी पत्रकारों का दल सीमित कैमरा क्षेत्रों में घुस गया और खबरों के अनुसार, उन्होंने सीक्रेट सर्विस एजेंटों के हटने के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया। इस घटना में व्हाइट हाउस के प्रवेश द्वारों के पास चिल्लाहट और धक्का-मुक्की भी शामिल थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m