इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 81वीं UNGA में अपना भाषण देना शुरू किया तो कई देशों के डिप्लोमेट्स ने वॉकआउट किया. भाषण शुरू करने से पहले नेतन्याहू ने सदन से बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई और ‘नैतिक रूप से कायर’ प्रतिनिधि अभी सदन में रह गया है तो वह भी बाहर जा सकता है. नेतन्याहू के भाषण के दौरान उनके समर्थकों ने इजरायल के समर्थन में नारे भी लगाए.
ईरानी डेलिगेशन भी हॉल से वॉकआउट कर गए लेकिन उन्होंने अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के टॉप सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीर रख दी.
UNGA में भाषण शुरू होते ही प्रतिनिधियों के हॉल से बाहर जाने पर नेतन्याहू ने उन्हें “नैतिक रूप से कायर” कहा. इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी और उनकी पत्नी पर हमास समर्थन के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर भी निशाना साधा. ममदानी ने नेतन्याहू को ‘वॉर क्रिमिनल’ कहा था.
नेतन्याहू ने भाषण के दौरान अंतरराष्ट्रीय आलोचकों और सदन से बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों पर निशाना साधा. उन्होंने ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की मौजूदा सरकार आखिरकार गिर जाएगी.
नेतन्याहू ने बढ़ते यहूदी-विरोध (anti-Semitism) पर बात करते हुए दुनिया भर के यहूदियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और खतरों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “वे दिन जब यहूदी असहाय पीड़ित थे और उन्हें कत्ल के लिए ले जाया जाता था, वे दिन बीत चुके हैं.
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि इजरायल को अमेरिका से बड़ा सहयोगी नहीं मिला है. नेतन्याहू ने इजरायल की आलोचना करने वाले प्रदर्शनकारियों और राजनयिकों से सवाल किया कि वे ईरान की कार्रवाइयों और पूरे मध्य पूर्व में ईसाइयों के उत्पीड़न को लेकर चुप क्यों हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


