फिरोजपुर। पंजाब के होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के निधन से परिवार को हुए दुख में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान मुख्यमंत्री भगवत मान ने गुरजीत सिंह तूत की पत्नी को नौकरी देने की घोषणा भी की.
इसके साथ ही गुरजीत तूत की खेल प्रतिभा को समर्पित करते हुए फिरोजपुर जिले के गांव तूत में एक शानदार खेल स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही. इससे गांव और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. साथ ही नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरजीत तूत की खेल प्रतिभा और पंजाब के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका नाम और योगदान लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा. उन्होंने खेल जगत में अपनी खास जगह बनाई है. यह यादें हमेशा साथ रहेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग किया जाएगा.
- Houthi Attack: रियाद जा रही Air India की फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, 10 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द
- स्कूल वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, परिजनों में मातम
- शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
- 13 वादे, 500 का स्टाम्प और इस्तीफे की शर्त… सरपंच प्रत्याशी का अनोखा घोषणा-पत्र हो रहा वायरल
- HCS Result 2026: 394.50 अंक लेकर अभिषेक सरोहा टॉपर, 316 अभ्यर्थियों के नंबर जारी

