चंडीगढ़। पंजाब में आप की राजनीति में एक बार फिर हंगामा होता नजर आ रहा है। एक वीडियो को लेकर उठे विवाद के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल वीडियो उनकी नहीं है और उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था, तब भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, लेकिन उसके बाद भी इस में उन्हें शामिल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति की कद-काठी और शारीरिक बनावट भी उनसे मेल नहीं खाती, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग राजनीतिक हित साधने के लिए इस मामले को बीच में ल रहे हैं। राजनीति में धर्म का ही रहा प्रयोग। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म और धार्मिक संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक मकसदों के लिए किया जा रहा है तथा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानते हैं और उनके मन में इस पवित्र संस्था के प्रति पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मेरा सिर हमेशा झुकता है। उसकी मर्यादा और सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ लोग धार्मिक मंचों का उपयोग अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई लोग पहले श्री अकाल तख्त साहिब जाकर अपनी गलती स्वीकार करते हैं, माफी मांगते हैं, लेकिन बाद में बाहर आकर अपने ही बयान से मुकर जाते हैं और कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा या किया। उन्होंने संकेतों में कहा कि जनता और संगत ऐसे दोहरे रवैये को अच्छी तरह समझती है।
सिख संगत को लेकर क्या बोले CM मान?
उन्होंने कहा कि सिख संगत सब कुछ समझती है और यह भी जानती है कि विभिन्न मामलों में फैसले किस तरह लिए जाते हैं। कई बार समय के साथ उन्हीं फैसलों में बदलाव भी देखने को मिला है। उन्होंने दोहराया कि वह पंजाब और पंजाबियत के हितों के लिए काम करते रहेंगे तथा अंतिम फैसला जनता और संगत पर छोड़ते हैं। अंत में मुख्यमंत्री ने नानक नाम लेवा संगत से अपील की कि वह किसी भी तरह के भ्रामक या झूठे प्रचार से प्रभावित न हो और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाए।
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा नेता से मारपीट-लूट का आरोप: कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपाई थाने के सामने धरने पर बैठे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, दोनों देश इसे न तोड़ें”

