मोहाली. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा की मुश्किल बढ़ गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने उन दोनों नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है. इसके लिए उन्हें मात्र 24 घंटे के अंदर माफी मांगने के लिए कहा गया है. नोटिस में आगे कहा गया है कि अगर दोनों नेता ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.
दरअसल पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह ने डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस के मामले में गुर चहल को आरोपी बताया और मामले को दबाने व बिजनेसमैन के खिलाफ मामला रद्द कराने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की थी इस मामले में पंजाब में काफी चर्चा हुई लेकिन इस पर 2 सितंबर को बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी. उन्होंने कथित ऑडियो-वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया कि इसमें आरोपी से जुड़े कथित बिचौलियों और डॉ. गुरप्रीत कौर के रिश्तेदार के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है.
आपको बता दें कि 23 अगस्त को डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज रणजीत सिंह को नोटिस भेजते हुए 5 करोड़ रुपए के आरोपों को खारिज किया था. कानूनी नोटिस में रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह से अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया था. इसके लिए चौबीस घंटे की समय-सीमा दी गई थी. नोटिस में दावा किया गया था कि आरोप लगाने वाले रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के रिश्तेदार हैं. इसमें आरोपों के पीछे राजनीतिक मंशा होने की बात कही गई है.
- AI खुद बन गया हैकर! सिस्टम को चकमा देकर सरकारी डेटाबेस में घुसा OpenAI का एजेंट
- Big News : बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन की पेशी, दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मिला समय, 30 सितंबर को आरोप गठन पर सुनवाई
- शहडोल के छात्रावासों में लापरवाही पर एक्शन: 2 अधीक्षक निलंबित और 2 की वेतनवृद्धि रोकी, 7 को नोटिस
- शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित, एक ने शिक्षिका से की बदसलूकी तो दूसरा टेबल के नीचे मिला
- चेहरे पर सिर्फ 100 ग्राम का चश्मा, जेब में पूरा कंप्यूटर! Meta के नए VR Glasses ने बदला VR का अंदाज


