Rajasthan News: राजस्थान के युवाओं के लिए पायलट बनने का सपना अब और करीब आ गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को भीलवाड़ा की हमीरगढ़ एयरस्ट्रिप पर ड्यून्स एविएशन अकादमी का उद्घाटन किया. इस ट्रेनिंग सेंटर से प्रदेश को नया एविएशन डेस्टिनेशन मिलेगा और पायलट ट्रेनिंग के साथ एविएशन सेक्टर को नई उड़ान मिलेगी.

उद्घाटन से पहले जन सेवा शिविर का अवलोकन
सीएम शर्मा ने सबसे पहले भीलवाड़ा शहर और हमीरगढ़ कस्बे में आयोजित शहरी जन सेवा शिविर का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने एविएशन ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया. इस मौके पर सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और महापौर राकेश पाठक मौजूद रहे.
युवाओं को मिलेगा फ्लाइंग प्रशिक्षण का मौका
हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित कर तैयार किए गए इस फ्लाइंग स्कूल से अब प्रदेश के युवाओं को राजस्थान में ही फ्लाइंग प्रशिक्षण मिलेगा. अब तक ऐसी ट्रेनिंग के लिए उन्हें अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था.
लंबे समय से उठ रही थी मांग
प्रदेश में फ्लाइंग स्कूल खोलने की मांग लंबे समय से हो रही थी. अब इस सेंटर के शुरू होने से युवाओं को न सिर्फ पायलट ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य के एविएशन सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी.
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
