Rajasthan News: राजस्थान की बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियोजना को लेकर आज दिल्ली में एक बड़ा फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। दिल्ली पहुंचते ही वे एक हाई-लेवल मीटिंग में शामिल होंगे।

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी रहेंगे। राजस्थान के जल संसाधन विभाग के बड़े अधिकारी भी साथ हैं। ऐसे में कयास है कि यमुना जल समझौते (MoA) को लेकर कुछ बड़ा फैसला आ सकता है। बता दें कि पिछले कई सालों से यह परियोजना अटकी हुई है।
इस परियोजना के जरिए शेखावाटी के इलाकों में पीने के पानी की किल्लत की समस्या का समाधान निकल सकता है। केवल पीने का पानी ही नहीं, बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी मिलेगा।
डीपीआर (DPR), वो पहले ही केंद्रीय जल आयोग को भेजा जा चुका है। अब आज की इस मीटिंग में अगर एमओए साइन होता है तो पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो केंद्र और हरियाणा सरकार का रुख काफी सकारात्मक है, जिससे राजस्थान को उम्मीद है कि दशकों पुरानी यह मांग अब पूरी होने वाली है।
पढ़ें ये खबरें
- दूध के विवाद में प्रोफेसर पर चाकू से जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में ईलाज जारी
- दूषित पेयजल को लेकर लोगों का भड़का आक्रोश: शिकायत लेकर 40 से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं नगर पंचायत, CMO पर ज्ञापन नहीं लेने का आरोप
- पुलिस विभाग में बंपर भर्ती: MPESB ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
- सरकारी दफ्तर बना नशे का अड्डा: स्मैक की पुड़िया बेचते पकड़ा गया कृषि विभाग का प्राचार्य, 14 स्मैक टिकट बरामद!
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय कोलंबो यात्रा पर, श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पड़ोसी देशों को लगी मिर्ची


