Rajasthan Politics News: राजस्थान की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब सीधे संगठन के बीच बैठकर सरकार चलाने की तैयारी में हैं। जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री का आधिकारिक कक्ष (कार्यालय) तैयार हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि कल बीजेपी का स्थापना दिवस है और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसी खास मौके पर अपने नए दफ्तर की शुरुआत करेंगे।

5 नंबर रूम का कनेक्शन: वसुंधरा राजे भी यहीं से चलाती थीं सरकार
दरअसल, बीजेपी मुख्यालय में कक्ष संख्या 5 को मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित किया गया है। गौरतलब है कि जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं, तब वे भी इसी कमरे में बैठकर संगठन और जनता की समस्याएं सुना करती थीं। आज इस कमरे के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट लगा दी गई है। कमरे के अंदर पीएम मोदी, जेपी नड्डा और संगठन के सदस्यों की तस्वीरें लगाई गई हैं।
संगठन और सरकार के बीच बढ़ेगा तालमेल
बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा का यह कदम बीजेपी के कार्यकर्ता आधारित मॉडल को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है। वास्तु का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री पूर्व मुखी होकर कक्ष में बैठेंगे। अब बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सचिवालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, वे सीधे मुख्यालय में सीएम से रूबरू हो सकेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- सीएम योगी का मऊ दौरा कल: 400 करोड़ के विभिन्न विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
- माओवादियों का हथियार कारखाना ध्वस्त : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल में छिपाकर रखे भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद
- रतलाम में गाय के कटे अवशेष मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का चक्काजाम समाप्त; 7 दिन के आश्वासन पर धरना खत्म
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी, सीएम साय बोले – हजारों परिवारों के पक्के घर के सपने को मिलेगा नया संबल
- युवती पर कमेंट करना पड़ा भारी! कार गैराज मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

