मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय परिसर, देहरादून से HDFC Bank की ओर से CSR के अंतर्गत चारधाम (Chardham) और आदि कैलाश यात्रा मार्ग (Adi Kailash Yatra route) के लिए प्रदान किए जा रहे चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) का फ्लैग ऑफ किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर ये एम्बुलेंस (Ambulances) आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा (Medical facilities) उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

इसे भी पढ़ें : 11.41 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान पुल का CM धामी ने किया शिलान्यास, कहा- सरकार शहरों से लेकर…

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

पुल का शिलान्यास

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर लगभग 11.41 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी.