देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने गुरुवार को उत्तराखण्ड पुलिस के पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाया.

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत जनमेजय खंडूरी, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, और योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत धीरेन्द्र गुंज्याल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत यशवंत सिंह को पदोन्नति के बैज पहनाए गए.


