शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

READ MORE: होटल से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर; कर्ज और महिला एंगल की पुलिस ने शुरू की  जांच

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार अपने पास रख लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पास अब कुल 11 विभागों की जिम्मेदारी हो गई है।मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास वर्तमान में सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार है।

READ MORE: प्रॉपर्टी ब्रोकर ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में बीजेपी नेता का जिक्र, पुलिस कर रही जांच

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इस बदलाव के पीछे की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m