चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू (43) की होटल की दीवार से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई है। घटना अरविंदो हॉस्पिटल के पीछे स्थित श्याम होटल की है, जहां मृतक पिछले करीब 20 दिनों से ठहरे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद गिरते हुए मंजर को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन हत्या के एंगल को भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है। 

READ MORE: भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया ट्रक, बच्चा समेत दो की मौत, एक घायल

एसीपी रुबीना मिजवानी के अनुसार, जीतू साहू अभिनंदन नगर के रहने वाले थे। घटना वाले दिन दोपहर करीब 2 बजे होटल पहुंचे थे और देर शाम को होटल की दीवार से गिर गए। पुलिस जांच में दो बड़े पहलू सामने आ रहे हैं। पहला- जीतू साहू पर करोड़ों रुपये का कर्ज था। दूसरा- होटल में एक महिला के आने-जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन दोनों एंगलों पर गहन पूछताछ कर रही है। होटल संचालकों ने पुलिस को बताया कि जीतू साहू नियमित रूप से होटल में आते-जाते थे। किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं थी। वे कभी बाहर से और कभी ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना मंगवाते थे। 

READ MORE: गिरिबाला सिंह के घर चोरी का खुलासा: पारदी गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

परिवार में पत्नी और बच्चे होने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इंदौर के स्थानीय निवासी होने के बावजूद वे होटल में क्यों ठहरे हुए थे? एसीपी रुबीना मिजवानी ने कहा, “हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। होटल के सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच की जा रही है कि कौन-कौन लोग उनसे मिलने आते थे। अभी तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हत्या है या आत्महत्या, बारीकी से जांच के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m