शब्बीर अहमद, भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत से जुड़े मामले में जेल में बंद रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह के बाग मुगालिया एक्सटेंशन स्थित मकान में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि वारदात को पारदी गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गुना से गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

READ MORE: MBBS तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर, इन मेडिकल कॉलेज में बढ़ाई गई सीटें

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी से पहले घर की रेकी (निगरानी) की थी और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से फिलहाल चोरी गया सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चोरी हुए जेवरात भी बरामद किए जा सकेंगे।

जांच एजेंसियों के अनुसार, पारदी गैंग एक संगठित गिरोह है, जो पहले रेकी कर सुनसान या संवेदनशील मकानों को निशाना बनाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो पूरे नेटवर्क और चोरी के माल की बरामदगी पर काम कर रही है।

READ MORE: साहब! हम थक चुके… न्याय की आस में पहुंचे किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

गौरतलब है कि गिरिबाला सिंह के घर से सोने के जेवरात चोरी हुए थे। वहीं, ट्विशा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m