रेणु अग्रवाल, धार। धार जिले के घाटा बिल्लोद के सांवरिया नगर में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता का नाम हैं। बताया जा रहा है कि दिमागी तनाव और पैसों के बड़े लेनदेन, आर्थिक समस्या और परेशानी के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है।

एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि मनोज मंडलोई पिता ओमप्रकाश मंडलोई ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें 7:30 करोड़ के लेनदेन की बात लिखी गई है। इसमें दो लोगों के नाम लिखे हैं। एक उमेश गुप्ता और दूसरा राम खंडेलवाल… पुलिस ने पीथमपुर में मर्ग कायम कर लिया है और इस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक मनोज मंडलोई

पत्र में क्या है ?

पत्र में लिखा ‘मैं मनोज मण्डलाई यह लिखता हूं कि उमेश गुप्ता पिता मुरलीदास जी गुप्ता बस स्टैंड मेन रोड घाटाबिल्लोद वाले से मुझे सात करोड़ पचास लाख रुपये लेना है। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपए की जमीन भी चोली में मैंने इनको बेची है। बाकी के रुपये नगद दिये है। ये सब दिए लगभग तीन साल हो गये है। सब हिसाब मिलाकर सात करोड़ पचास लाख रुपये बनते है। दूसरा राम खण्डेलवाल पिता सुरेश खंडेलवाल बस स्टैंड मेन रोड घाटाबिल्लोद वाले से एक करोड़ बीस लाख लेना है।’

मृतक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा ‘ये दोनों लोगों के कारण मैं बहुत परेशान हो गया हूं, मेरे रुपये नहीं दे रहे हैं। मैं जो भी कदम उठा रहा हूं, उसके पीछे ये दोनों उमेश गुप्ता व राम खंडेलवाल जिम्मेदार है। मुझे मजबूर कर दिया इस कारण कदम उठाया। मेरी मौत का कारण ये दोनों है।’ फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m