भोपाल। CM Dr. Mohan Meets 12th Board Toppers: 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने जिस तरह अव्वल आकर प्रदेश का नाम रौशन किया, उससे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन गदगद हो उठे। आज उन्होंने टॉप करने वाली छात्राओं से न केवल अपने निवास पर मुलाकात की, बल्कि उन्हें बधाई देकर प्रोत्साहन राशि भी भेंट की।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को भोपाल निवास पर बधाई दी। साथ ही 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। सीएम ने दोनों के परिश्रम और परिणाम पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। 

सीएम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर भी दी है। उन्होंने लिखा, आज मप्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष टॉपर रहीं भोपाल की होनहार बेटियों ख़ुशी राय एवं चांदनी विश्वकर्मा को भोपाल निवास पर बधाई दी तथा 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इन बेटियों ने अथक परिश्रम और लगन से यह शीर्ष सफलता प्राप्त कर अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m