भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज 150 करोड़ की लागत से 34 हाई स्कूल भवनों और 4 जनजातीय कन्या छात्रावासों का भूमिपूजन किया गया। बिछिया में फुटबॉल खेल सुविधाओं के विकास के लिए ₹5.10 करोड़ दिए जाएंगे, ताकि हमारे बच्चे खेलों में आगे बढ़ सकें।

हमारी सरकार शिक्षा, बिजली, पानी, सिंचाई और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 75% बोनस, 32 लघु वनोपज पर समर्थन मूल्य और सहरिया बहनों को ₹1,500 की सहायता दी जा रही है। शहडोल में बैगा परिवारों के लिए लगभग 17 हजार आवास, 65 किलोमीटर सड़कें और 28 हजार परिवारों तक जल सुविधा पहुंचाई गई है।

जनजातीय बेटियों की छात्रवृत्ति अब 10 महीने के बजाय पूरे 12 महीने मिलेगी। हमारी सरकार में 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हुई है और आगे एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी। साथ ही, स्लीमनाबाद टनल, नदी जोड़ो अभियान और भावांतर भुगतान जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m