राहुल शर्मा, भिंड। मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोज आगजनी की खबरें आती रहती है। ताजा मामला भिंड जिले का है जहां आयल पेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

CM डॉ मोहन ने जय गुरुदेव आश्रम में लिया आशीर्वाद: गुरुदेव के अमृत प्रवचन का किया श्रवण

अलसुबह पेंट गोदाम में आग

दरअसल घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के इटावा रोड़ की है जहां अलसुबह पेंट गोदाम में आग भड़क गई। एक मंजिल से गोदाम की दूसरी मंजिल तक आग लपटें पहुंची और देखते- ही-देखते आग ने गोदाम की दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में लिया। गोदाम धू -धूकर जल उठा।

अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकारः SC ने कहा- ‘चंबल अभ्यारण में बिना नंबर के कैसे

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट

हादसे में गोदाम मालिक को लाखों कानुकसान हुआ है। घटना की सूचना के कई घंटों बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों ने निजी बोर चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। आग लगने की वजह बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

MP Weather Alert: एमपी में पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, 40 जिलों में चलेगी गर्म हवा, 9 शहरों में पारा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m