भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम भोपाल के दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा का इतवारा पहुंचकर स्वागत कर यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: MP में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: MP-CG और राजस्थान के MLA हुए शामिल, CM डॉ. मोहन ने कहा- जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हमारी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज सहित अन्य मुनिगण को श्रीफल भेंट कर उनका अभिवादन किया। सीएम ने कहा कि महावीर जी ने मानव जीवन को सरल, संयमित और श्रेष्ठ बनाने के लिए सत्य, करुणा व अहिंसा का अद्भुत मार्ग दिखाया।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, दिगम्बर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पंकज जैन, सुपारी और श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष राजेश तांतेड़ उपस्थित थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m