कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि जब ममता निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। गृहमंत्री अमित शाह के सपनों के तहत अंग-बंग कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। वहीं सीएम ने बंगाल की जनता को बधाई भी दी हैं।
सीएम डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव की बेला में वाकई दिल से बधाई दे रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के सपनों के तहत अंग-बंग कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों की तरफ विजय कदम बढ़ा है। जिस प्रकार से बंगाल की हालत हुई है, बंगाल आजादी के पहले से बहुत सक्षम राज्य हुआ करता था। बंगाल आज देश में जो पिछड़ा है उसकी लीडरशिप वजह रही है।
ये भी पढ़ें: ‘बांग्लादेश की सीमा पर भी लहराने जा रहा भगवा’, MP सीएम डॉ मोहन का बड़ा बयान, इधर बीजेपी कार्यालय में बांटी गई झालमुड़ी
सभी सर्वे सार्थक
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक तरह से दुरावस्था जो थी उसका प्रतिकार है। आज लगभग जो जो सर्वे आए थे वह सभी सर्वे सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं। जीत के साथ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 22वां राज्य है, हमारे एनडीए के साथ खड़ा होता हुआ दिख रहा है। 17वां राज्य जहां मुख्यमंत्री एक बार फिर भाजपा के होंगे। मैं अपनी ओर से बंगाल की जनता को बधाई देता हूं। एक तो भाजपा के प्रति प्रेम दिखाने के लिए दूसरा निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में बंगाल ने फिर एक साथ तमाम हथकंडों को फेल करते हुए हिंसा आतंक व्यवस्था तमाम प्रकार की कठिनाइयों को दूर किया है।
ये भी पढ़ें: 5 राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर: मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज, जानें बीजेपी नेताओं ने क्या कुछ कहा…
ममता बनर्जी पर करारा प्रहार
उन्होंने आगे कहा कि जनता अपने निर्णय के प्रति संकल्पित रही और भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीती। इसलिए बंगाल के मतदाताओं के साथ असम और जहां चुनाव हुए हैं हम जीते हैं या कोई कारण से रह भी गए हैं, तब भी मैं यही कहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। जीत का दावा करने वाली ममता बनर्जी पीछे चल रही है, ममता जब निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी।

