West Bengal Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तस्वीरें लगभग साफ हो गई है। शुरुआती रुझानों से ही भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा पर भी अब हमारा भगवा तिरंगा लहराने जा रहा है।
सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा पर भी अब हमारा भगवा तिरंगा लहराने जा रहा है।
ये भी पढ़ें: West Bengal Chunav Result 2026: रुझानों में BJP को बहुमत ? एमपी सीएम डॉ मोहन ने जहां किया प्रचार, जानें उन सीटों का हाल
बीजेपी कार्यालय में बांटी गई झालमुड़ी
इधर, मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय से अनूठी तस्वीर सामने आई है। भाजपा दफ्तर में झालमुड़ी बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर जीत की खुशियां मनाई। इंदौर बीजेपी ऑफिस में भी जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता रसगुल्ले और बंगाली मिठाई बांट रहे है। कार्यालय पर ढोल के साथ कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें: 5 राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर: मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज, जानें बीजेपी नेताओं ने क्या कुछ कहा…
देशभर की जनता बीजेपी के साथ- हेमंत खंडेलवाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी को तो मंथन करना ही चाहिए। ममता बनर्जी को भी सिरे से नकार दिया गया है। देशभर की जनता बीजेपी के साथ है। एसआईआर, महिला बिल हमारी प्राथमिकता में हैं।


