राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने 19 जुलाई को भोपाल जिले के गांव जगदीशपुर के पुरातात्विक धरोहर स्थल में होने वाली कैबिनेट की बैठक और 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की।

उन्होंने कैबिनेट बैठक में अनुमोदन के लिए लाए जाने वाले सभी विधेयक प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभागाधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m