भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम जन-विश्वास दौरे पर शुक्रवार 7 अगस्त, 2026 को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे। 

READ MORE: CM डॉ. मोहन की बड़ी सौगात: स्वयं सहायता समूहों को दिया 300 करोड़ का लोन, कहा- निकायों और पंचायतों में बहनों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित

समाधान कार्यक्रम के लिये शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहाँ वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे।

READ MORE: दतिया कांग्रेस में भितरघात! घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक पर बीजेपी प्रत्याशी से पैसे लेने के लगाए आरोप, राजेंद्र भारती ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m