महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंदिर के न्यासियों की उपस्थिति में मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर से जुड़ी पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि यह कार्य श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और सुविधाओं को उन्नत करने के उद्देश्य से तैयार किए गए 500 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान का हिस्सा है।

मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर को नया लुक दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर को अपग्रेड भी किया जाएगा। खुद सीएम फडणवीस ने इसकी जानकारी दी है।

मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण होने वाला है। खुद सीएम फडणवीस ने इससे जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। सीएम ने तस्वीरें पोस्ट करके बताया, “हमारे श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण होने वाला है। आज हमने इसके लिए भूमिपूजन किया। गणपति बप्पा मोरिया।”

उज्जैन महाकाल की तर्ज पर बनेगा 'सिद्धिविनायक कॉरिडोर', श्रद्धालुओं को  मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें पूरा प्लान | Siddhivinayak Temple Corridor  Project Update Devotees ...

एक विज्ञप्ति के अनुसार, पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण में नए प्रवेश द्वारों का निर्माण, मंदिर की आंतरिक और बाहरी दीवारों पर नए पत्थर लगाने का काम और 124 वाहनों की क्षमता वाली दो-स्तरीय पार्किंग सुविधा का विकास शामिल है।

गौरतलब है कि देश-विदेश से श्रद्धालु श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं और यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। नवीनीकरण होने से भक्तों को भी सहूलियत होगी और मंदिर भी भव्य दिखेगा। इस मंदिर की प्रसिद्धि यह है की यहां दर्शन के लिए बड़े-बड़े नेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटियों और अंबानी समेत बड़े-बड़े बिजनेसमैनों का जमावड़ा लगता है।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर का नवीनीकरण होने से भक्तों के लिए काफी आराम हो जाएगी क्योंकि अभी मंदिर में जब भारी भीड़ होती है तो लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पाती है। सभी भक्त भी इस खबर को सुनकर उत्साहित होंगे।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंदिर के ट्रस्टियों की उपस्थिति में हुए इस पुनर्विकास कार्य से प्रतिवर्ष दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का वादा किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m