बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर बेजुबान पशुओं की कुर्बानी को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई हैं। महाराष्ट्र में मुंबई समेत पूरे राज्य में गाय की कुर्बानी को प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ सार्वजनिक स्थानों पर बलि नहीं देने का आदेश दिया गया है। इस सब के महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कुर्बानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें कहते हैं ड्राई होली खेलो, तुम भी वर्चुअल बकरा काटो। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि बकरीद मनाने के लिए कंप्यूटर पर बकरे की तस्वीर लगाकर उसे ‘वर्चुअली’ कुर्बानी देते हुए दिखाएं।

बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने बकरीद के त्योहार से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ड्राई होली मनाने का सुझाव देने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुसलमान वर्चुअल बकरीद मनाएं।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और हिंदू फायर ब्रांड नेता नितेश राणे के एक बयान के बाद विवाद और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. नितेश राणे ने कहा कि जैसे हिंदुओं को वर्चुअल होली मनाने के लिए कहा जाता है तो मैं ये कहूंगा कि मुस्लिम भी वर्चुअल ईद मनाए और कंप्यूटर पर बकरे की फोटो लगाकर कुर्बानी दें.

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मुसलमानों से ‘वर्चुअल ईद’ मनाने और कंप्यूटर पर कुर्बानी देने का आह्वान कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने हिंदू त्योहारों पर पर्यावरण ज्ञान देने वालों को भी घेरा. इस बयान पर मुस्लिम नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है, इसे ‘उलुलजुलूल’ करार दिया और राणे को अपने शब्दों पर विचार करने की सलाह दी.

हिंदू त्योहारों पर ज्ञान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों पर नितेश राणे ने कहा ने उनसे कहिए बकरीद पर मस्त कंप्यूटर पर फोटो लगाकर बकरी काटे. उन्होंने कहा कि यही बात हम सभी को समझना चाहिए. अपनी होली आई या दिवाली आती है तो अपने कुछ सलाह देने के लिए आगे आते हैं. वीर सावरकर ने कहा है हिंदुओं को मुसलमान से खतरा नहीं, हिंदुओं से खतरा है. अपने ही कुछ नालायक हैं. हमारी होली के त्योहार में कहते हैं कि पर्यावरण के अनुसार होली मनाएं. ड्राय होली मनाएं और दीवाली में कहते हैं कि पटाखे मत फोड़ो.

वहीं नितेश राणे के इस बयान पर मुस्लिम नेता भड़क गए हैं. मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहसिन हैदर ने कहा कि नीतीश राणे अपने उलुलजुलूल बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं. अब वो कह रहे हैं कि मुस्लिम वर्चुअल बकरा काटे. बकरे की ईद पर वर्चुअल कुर्बानी दें तो ये हिंदू धर्म में बरसों की प्रथा है बलि प्रथा. कुछ बोलने के पहले नितेश राणे को सोचना चाहिए.

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की उन टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। जिनमें उन्होंने बकरीद के दौरान वर्चुअल कुर्बानी का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि इस्लाम एक व्यावहारिक धर्म है और मंत्री पर इस्लामी परंपराओं तथा मदरसों के बारे में जानकारी न होने का आरोप लगाया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m