CM Majhi Rayagada Visit: भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 2 फरवरी को रायगड़ा जिले के दौरे पर जाएंगे. पद संभालने के बाद यह उनका तीसरा आधिकारिक दौरा होगा. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 108 कुंडी वैदिक विश्वशांति महायज्ञ में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह सुभद्रा शक्ति मेले का उद्घाटन भी करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
बारीझोला स्थित JSCO ग्राउंड में आयोजित यह महायज्ञ 31 जनवरी से शुरू हुआ है और 2 फरवरी तक चलेगा. मुख्यमंत्री समापन कार्यक्रम में पूर्णाहुति देंगे. आयोजन समिति बालकृष्ण पांडा और उनकी टीम के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है.
Also Read This: ओडिशा: मंत्री के सरकारी आवास पर नौकर की संदिग्ध हालात में मौत

Also Read This: तस्वीरें वायरल हुईं तो DSP के लाल बाल बने मुद्दा, ओडिशा पुलिस ने बदलने का दिया निर्देश
धार्मिक आयोजन के साथ ही जिला प्रशासन 2 से 8 फरवरी तक सुभद्रा शक्ति मेले का आयोजन कर रहा है. इस मेले का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद और काम दिखाने का मंच देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. रायगड़ा के साथ-साथ ओडिशा के अन्य जिलों से भी SHG से जुड़ी महिलाएं इसमें भाग लेंगी.
जिला कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान रायगड़ा के लिए नई परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं और कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं.
Also Read This: आर्थिक सर्वे पर CM मोहन माझी का बयान, ओडिशा की बढ़ती अर्थव्यवस्था और समावेशी विकास पर जोर
- 25 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चांदी का बेलपत्र और सुगंधित पुष्पों की माला से बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 25 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: जदयू की बैठक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- काशीराज काली मंदिर: वाराणसी का रहस्यमयी ‘गुप्त’ मंदिर, देखने को मिलता है आधुनिक और प्राचीन कला का अनूठा मिश्रण
- MP Crime: भोपाल में इल्लीगल गैंग का गेम ओवर…खंडवा के जंगल में सड़ी-गली लाश…अमरवाड़ा में अज्ञात महिला का मिला शव…सिंगरौली में बेटे ने पिता को मार डाला…दतिया में राष्ट्रीय ध्वज के पर FIR…जबलपुर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा
Also Read This: ओडिशा सरकार ने अपना फैसला लिया वापस, तंबाकू और पान मसाला पर नहीं हैं बैन, जारी किया स्पष्टीकरण, देखें अधिसूचना
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

