MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पांढुर्णा और मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम पांढुर्णा में ‘सेवा सेतु अभियान’ और विकास समिति की बैठक लेंगे। मंडला में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 9.20 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए पांढुर्णा (पारडी रोड) के लिए रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे पांढुर्णा में वी.सी., सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान और जिला विकास समिति की बैठक, दोपहर 1.30 बजे पांढुर्णा से मंडला पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे (मंडला) तेंदूपत्ता बोनस वितरण और सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6.10 बजे रवींद्र भवन भोपाल में ‘बुंदेली समागम’ का शुभारंभ करेंगे।
TET के विरोध में धरना जारी
टीईटी के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन का आज सातवां दिन है। अलग-अलग संभाग के शिक्षक चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन में शामिल हो रहे है। आज सागर और जबलपुर संभाग के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल होंगे। अब तक जबलपुर संभाग, ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा-शहडोल, उज्जैन संभाग के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हो चुके है। तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा बेमियाद धरने पर है।
तीन मांगें
टीईटी से मुक्ति: लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग।
सेवा गणना: प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि गिनी जाए और उसी से वरिष्ठता तय हो।
ई-अटेंडेंस: शिक्षकों के विभागीय और अन्य शासकीय दायित्वों को देखते हुए ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक किया जाए।
रिटायर्ड आईएएस हत्या का मामला
रिटायर्ड आईएएस हत्या के मामले में फरार आरोपी वरुण पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल, डिजिटल फिंगर प्रिंट्स खंगाल रही है। पांच राज्य में 12 पुलिस की टीम केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में जुटी हुई है।
इंदौर में MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा आज
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा इंदौर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह एग्जाम दो पालियों में आयोजित होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक और दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

