भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 अक्टूबर को मंडला में आयोजित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के लिये प्रशिक्षण-सह-जागरूकता और प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये के तेंदूपत्ता बोनस का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों में पूर्व मंडला, पश्चिम मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मंडल के प्रतिभागी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। काष्ठ लाभांश में पूर्व मंडला और पश्चिम मंडला की कुल 84 वन समितियां शामिल रहेंगी। यह कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्राहकों और वनोपज से जुड़े परिवारों के आर्थिक हितों को सुदृढ़ करने, उनके परिश्रम के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
पांढुर्णा में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। साथ ही सांदीपनि स्कूल पांढुर्णा में “सेवा मेरा योगदान” और जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

