Delhi State Teacher Award-2026: शिक्षक दिवस पर 118 टीचर्स को ‘दिल्ली स्टेट टीचर अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शिक्षा के क्षेत्र में खास योगदान देने वाले इन टीचर्स को सम्मानित किया। इन 118 टीचर्स में 20 स्कूल हेड, शिक्षा निदेशालय और एमसीडी स्कूलों के 69 शिक्षक, 3 सीएम श्री स्कूलों समेत लाइब्रेरियन, स्पेशल एजुकेटर, स्पोर्ट्स टीचर सहित शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले टीचर्स भी हैं।
शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद सीएम ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों की उपलब्धियों का ही सम्मान नहीं, बल्कि उस समर्पण, धैर्य और विश्वास का सम्मान है, जिसके माध्यम से वे हमारे बच्चों के भविष्य को आकार देते है। शिक्षक का समर्पण युवा दिमाग को आकार देता है। टीचर्स डे पर, आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर कार्यक्रम का इमेज शेयर करते हुए लिखा कि- आज शिक्षक दिवस पर ‘शिक्षक महाकुंभ – स्टेट टीचर्स अवॉर्ड 2026’ में विभिन्न श्रेणियों के 118 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। तेजी से बदलती technology-driven दुनिया में teachers की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। इसलिए दिल्ली भी समय के साथ अपने education ecosystem को modern बना रही है और teachers के support system को तेजी से मजबूत कर रही है। हमारा प्रयास है कि teachers और अधिक empowered हों और हमारे बच्चे confident, creative और capable बनकर विकसित दिल्ली और विकसित भारत की शक्ति बनें। इस अवसर पर सांसद बासुंरी स्वराज, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, नीरज बसोया जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
उन्होंने आगे लिखा- दिल्ली के सभी सम्मानित टीचर्स को दिल से बधाई। आपका डेडिकेशन युवा दिमाग को आकार देता है, हमारे स्कूलों को मज़बूत करता है और दिल्ली के बच्चों को ऊँचे लक्ष्य पाने का कॉन्फिडेंस देता है। टीचर्स डे पर, आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। हम सब मिलकर ऐसे क्लासरूम, मौके और कॉन्फिडेंस बनाएंगे जो एक विकसित दिल्ली को पहचान देंगे।
VSPK इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल को मिला अवॉर्ड
रोहिणी के VSPK इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. संचिता गुप्ता को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला। प्रिंसिपल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशें लागू होने के बाद स्कूलों पर सकारात्मक असर पड़ा है। स्कूल के चेयरमैन एसके गुप्ता ने प्रिंसिपल संचिता गुप्ता को बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में स्कूल ने अकैडमिक, स्पोर्ट्स समेत हर क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है।
MCD शुरू करेगी 24 निगम श्री स्कूल
इस दौरान मेयर प्रवेश वाही ने बताया कि निगम में 24 निगम श्री स्कूल तैयार किए जा रहे है। दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, डिप्टी मेयर डॉ मोनिका पंत्, नेता सदन जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा और एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार मौके पर मौजूद रहे।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



