Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार (8 अक्टूबर) को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे गोवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के निधन की खबर आते ही बॉलीबुड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। नाना पाटेकर के निधन पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है।

सीएम सम्राट और तेजस्वी ने जताया शोक

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। 75 वर्ष की आयु में उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत ने एक महान एवं बहुमुखी कलाकार को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में नाना पाटेकर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि, उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है वह बड़े कलाकार रहें। उनके निधन पर हम प्रार्थना करेंगे कि उनकी आत्मा को शांति मिले। बॉलीवुड में बड़ी क्षति हुई है।

कार्डियक अरेस्ट आने से नाना पाटेकर की मौत

डॉक्टरों के मुताबिक नाना पाटेकर को जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि, नाना पाटेकर के घर हमारी एंबुलेंस सुबह 4:20 बजे पहुंची। उनका निवास हमारे अस्पताल के पास है। वहां पर देखा गया कि वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे, तो हमारी टीम ने CPR देना शुरू किया और CPR देते-देते उन्हें एंबुलेंस में 4:30 बजे शिफ्ट किया गया और 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

उन्होंने बताया कि, नाना पाटेकर का यहां परिवार नहीं था, लेकिन उनके केयरटेकर और दोस्त थे। अभी मेडी को लेकर केस किया गया है। क्योंकि उन्हें (नाना पाटेकर) मृत लाया गया था और उनकी बॉडी गोवा मेडिकल कॉलेज में लेकर गए हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद बॉडी उनके परिवार को दे दी जाएगी।

देर रात दोस्त को किया था मैसेज

डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि, लगभग देर रात 2 से 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को संदेश भेजा कि उन्हें सही नहीं लग रहा है। लेकिन देर रात होने कारण संदेश पढ़ा नहीं था, उनका दोस्त 4 बजे उनके घर पहुंचा और तब वह बहुत पसीने में और जमीन पर पड़े मिले थे और जिसके बाद उनके केयरटेकर अस्पताल आए थे और यहां से एंबुलेंस लेकर गए क्योंकि उनका घर पास में था। एक घंटे CPR देने के बाद भी हम उन्हें बचा नहीं पाए। उन्हें यहां पर मृत लाया गया।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

मिला जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को डोणजे गांव (पुणे) स्थित उनके घर पर लाया जाएगा, जहां आज शाम उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। इसकी जानकारी पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने दी। हालांकि इसपर अंतिम निर्णय परिवार के ही लोग लेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘बिहार वालों के बिना माहौल नहीं बनेगा’, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले सौरव दास ने की खास अपील