Bihar News: कथित वोट चोरी और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को सीजेपी की ओर प्रदर्शन बुलाया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को भी सीजीपे की ओर से दी गई है। 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के लिए सीजेपी लोगों से अपील कर रही है कि वे 10 तारीख को जंतर-मंतर पर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हों। इस बीच सीजेपी नेता सौरव दास ने बिहार के युवाओं को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए खास अपील की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘बिहार के लोग आएंगे, तो माहौल बनेगा’

वायरल वीडियो में सौरव दास यह करते हुए नजर आ रहे हैं कि, सब बिहार वाले सुन लो…. भाई बहन, आप सब लोग को आना होगा। आप लोग नहीं आओगे तो माहौल नहीं बनेगा। सौरव दास ने कहा कि बिहार के लोग आएंगे तो माहौल बनेगा। सौरव दास ने अमित शाह और ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि, चुनाव के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाए जाते हैं। अमित शाह और ज्ञानू (ज्ञानेश कुमार) चुनाव के दौरान स्पेशल ट्रेन चलवाते हैं। गुजरात के वोटर्स को बिहार ले जाएंगे, गुजरात के वोटर्स को बंगाल ले जाएंगे, इसलिए अब भर-भरकर दिल्ली आना है। दिल्ली चलो का नारा लगे।

विपक्षी सांसदों ने निकाला था मार्च

गौरतलब है कि चुनाव आयोग में कथित असहमति वाली रिपोर्ट आने के बाद से विपक्ष और सीजेपी लगातार चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सवाल उठा रहे हैं। बीते दिनों विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च किया था। विपक्षी सांसद लगातार इस मुद्दों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं।

केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप

वहीं, सीजेपी ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। विपक्ष और सीजेपी का आरोप है कि एसआईआर के दौरान कथित तौर फर्जी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए। इतना ही नहीं फर्जी तरह से लोगों के नाम काटने का भी आरोप चुनाव आयोग पर लग रहा है। आरोप है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के इशारे पर और उनके लिए काम कर रहे हैं, जिसे लेकर इस समय पूरा विपक्ष और सीजेपी ज्ञानेश कुमार पर हमलावर है।

ये भी पढ़ें- महागठबंधन का पटना में लोकभवन मार्च शुरू, तेजस्वी ने कार्यकर्ता के साथ तोड़ी बैरिकेटिंग