राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे मार्च और विरोध प्रदर्शनों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बयानबाजी करते हैं और उनके सामने एक ऐसा वीडियो भी आया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि शिव तांडव का मतलब कभी भी अराजकता या उपद्रव नहीं हो सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विरोध के नाम पर देवी-देवताओं का अपमान और देश की संस्कृति के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: आदिवासियों के घर तोड़ने का मामला: शिवराज के धरने के बाद एक्शन में सरकार, सीएम डॉ मोहन ने जांच के दिए निर्देश

‘कांग्रेस अपनी हार और कमजोरी की समीक्षा करे’

राहुल गांधी पर कड़ा कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार चुनावों में हार का सामना कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं को अपनी नेतृत्व क्षमता और कमजोरी पर झांकना चाहिए। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी को मौजूदा व्यवस्था या लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, तो उन्हें केरल से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि देश में निर्वाचन की एक बेहद गौरवशाली और पारदर्शी परंपरा रही है, जिसका सभी राजनीतिक दलों को पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

OBC आरक्षण के फैसले पर बोले सीएम- करवा रहे हैं परीक्षण

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण से जुड़े फैसलों और कानूनी पहलुओं पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओबीसी आरक्षण के संबंध में आए फैसलों और दिशा-निर्देशों का सरकार गंभीरता से परीक्षण करवा रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं और नागरिकों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m