बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने फाल्टा विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उसके उम्मीदवार जहांगीर खान पर तीखा हमला बोला है. भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पोंडा के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कानून-व्यवस्था, चुनावी हिंसा और भ्रष्टाचार को लेकर कई बड़े बयान दिए. TMC उम्मीदवार जाहंगीर खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘तथाकथित पुष्पा’ अब उनकी जिम्मेदारी है.
मुख्यमंत्री बनने के बाद फाल्टा क्षेत्र में यह उनकी पहली बड़ी रैली थी, जिसमें उन्होंने टीएमसी नेतृत्व और खासकर अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता री-पोलिंग को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. BJP कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि फलता में होने वाला पुनर्मतदान सिर्फ एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि वहां संविधान और मतदाता अधिकारों की बहाली की लड़ाई है.
सभा के दौरान सुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर कहा कि वह कोई आम राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि घोषित कुख्यात अपराधी है. उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव बाद हुई हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य के 19 सबसे कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की थी. ममता के भतीजे के संरक्षण में पलने वाला जहांगीर खान उसी सूची में शामिल था. अब इस तथाकथित ‘पुष्पा’ को मेरे भरोसे छोड़ दीजिए. वह अब कहीं दिखाई नहीं दे रहा. अब वह मेरी जिम्मेदारी है. उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद भाजपा समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी भी की.
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि फलता के लोग पिछले 10 सालों से स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से मतदान नहीं कर पा रहे थे और यह री-पोलिंग वहां लोकतांत्रिक अधिकारों को फिर से स्थापित करेगा. उन्होंने लोगों से BJP उम्मीदवार को कम से कम 1 लाख वोटों से जिताने की अपील की.
TMC उम्मीदवार जाहंगीर खान पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘तथाकथित पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है.’ उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जाहंगीर खान के खिलाफ जो भी शिकायतें आई थीं, उनकी जांच की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि जाहंगीर खान का नाम NHRC द्वारा जारी कथित अपराधियों की सूची में शामिल था. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा, ‘पुष्पा कहां है?’
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 18 से 45 वर्ष तक के लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के साथ खड़ी है.
शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि वह 19 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक फलता में रोड शो करेंगे और राजनीतिक हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे.
अपने भाषण के अंत में सुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा क्षेत्र के लिए विशेष विकास पैकेज देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें सिर्फ सत्ता संभालने के लिए नहीं, बल्कि न्याय स्थापित करने के लिए चुना है और उनकी सरकार राज्य में कानून का राज कायम करेगी.

