CM Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में बीजेपी नेता भी शामिल थे। ये खुलासा सीबीआई (CBI) की शार्जशीट से हुआ है। सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीबीआई (CBI) ने कोलकाता की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। मामले में 11 आरोपी हैं, जिसमें से 2 बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। इनमें दोनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के नाम सागर सोनकर और उनके भाई साहिब सोनकर। ये दोनों चंद्रनाथ रथ के ऑफिस में काम करते थे। इन दोनों ने ही रथ की हत्या की सुपारी उत्तर प्रदेश के शूटर्स को दिए थे।

जांच एजेंसी सीबीआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल सीएम के पीए रथ की हत्या की योजना दिसंबर 2025 से ही बन रही थी। हालांकि किसी न किसी वजह से इस सुपारी हत्या को अंजाम देने की तारीख बार-बार बदलती रही। आखिरकार चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई 2026 को बंगाल के मध्यमग्राम में आरोपियों के कर दी।

चंद्रनाथ रथ, सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे। वे भबानीपुर सीट से उनके चुनाव अभियान की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक इस हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से ही रची जा रही थी। सीबीआई के मुताबिक सागर सोनकर और उसका भाई साहिब सोनकर बीजेपी में शामिल होने से पहले 2020 तक सागर प्रतिद्वंद्वी पार्टी के विधायक के साथ काम करता थे। सीबीआई अब राज्य की एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के एक पदाधिकारी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

छह शूटर और बिचौलिए गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार

सागर ने ही शूटर को हत्या के लिए पैसे और सुपारी दी थी। इस मामले में अब तक छह शूटरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके नाम हैं मोनू सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्या और नवीन कुमार सिंह। इनके अलावा बिचौलिए विनय राय, संजय राय और विकास मिश्रा को भी सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

चंद्रनाथ रथ के बारे में जानिए

चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में थे। वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में काम करना शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्होंने राजनीतिक में कदम रखा। 2019 में शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री थे, उसी समय चंद्रनाथ रथ ने शुभेंदु के साथ काम करना शुरू किया। चंद्रनाथ रथ का परिवार भी पहले तृणमूल कांग्रेस में था। हालांकि शुभेंदु के टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद, चंद्रनाथ रथ का परिवार भी बीजेपी में शामिल हो गया। 2026 में बंगाल विधानसभा चुनाव में चंद्रनाथ रथ भबानीपुर सीट से उनके चुनाव अभियान की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अचानक से चुनाव परिणाम आने से दो दिन पहले यानी 6 मई को मध्यमग्राम में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मध्यमग्राम में रात 10.30 बजे की हत्या

बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहरिया इलाका में बुधवार रात 10.30 बजे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात से पहले एक कार काफी देर चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। अचानक कार सुवेंदु अधिकारी के पीए के कार को ओवर टेक कर आगे आ जाती है। ऐसे में चंद्रनाथ की कार की भी स्पीड स्लो हो जाती है। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर भी एक युवक आता है। इसके बाद चंद्रनाथ कर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। रात में ताबड़तोड़ गोलिय़ों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठता है। गोलियों की आवाज, जब शांत होती है तो चीख पुकार मच जाती है। अपराधी 10 राउंड फायरिंग करता है। फायरिंग में चंद्रनाथ कर का सीना, सिर और पेट सब छलनी हो जाता है। उन्हें कई गोलियों लगती है। पांच गोली तो सिर्फ सीने में ही लगती है। एक गोली उनके पेट में लगती है। इससे चंद्रनाथ कर की मौत घटनास्थल पर ही हो जाती है। वहीं उनके ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m