गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने दौरे के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया और महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन

बताया जा रहा है कि सीएम योगी दौरे के दूसरे दिन सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद गौ सेवा करेंगे और मंदिर परिसर में जनता दर्शन लगाएंगे। उसके बाद जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जहां वो कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

READ MORE: नैनीताल सड़क हादसा: CM योगी और धामी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।

READ MORE: ‘प्रदेश के हर जनपद में निवेश पहुंचे…’, CM योगी ने इन्वेस्ट यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा, लैंड बैंक बढ़ाने पर दिया जोर

इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।