Bengal CM Suvendu Adhikari oath. पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक कर मुलाकात की और सभी ने उन्हें बधाई दी. इसी कड़ी मंच पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारी को बधाई दी.
योगी ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा. आपका कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने, मां काली से यही प्रार्थना है.
इसे भी पढ़ें : CM आदित्यनाथ ने शुभेंदु को पहनाया अपना भगवा गमछा, भाजपा की विचारधारा और हिंदुत्व का प्रतीक का दिया संदेश
इन मंत्रियों ने ली शपथ
एक तरफ जहां सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वहीं दूसरी तरफ बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. आने वाले समय में वे उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं. दिलीप घोष के अलावा आसलसोल सीट से विधायक बनने वाली अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं उत्तर 24 परगना से विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. रानिबांध से बीजेपी विधायक क्षुदिराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. पेशे से शिक्षक रह चुके क्षुदिराम को बंगाल में आदिवासी समुदाय के बड़े चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं. इसके अलावा कूंचबिहार से सांसद रहे निसिथ प्रामाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

