लखनऊ। राजधानी दिल्ली में बुधवार बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कई विदेशी भी शामिल है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने घटना पर दुख जताया है।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दिल्ली में एक दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
READ MORE: शिक्षामंत्री की सजा शिक्षक को! ऑनलाइन पढ़ाने वाले टीचर का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
जनहानि का समाचार अत्यंत हृदयविदारक
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग की दर्दनाक घटना से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति!
READ MORE: अरे अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा… लखनऊ में हुई हत्या के आरोपी की गिरफ्तार के बाद ओपी राजभर का हमला, सपा सुप्रीमो पर लगाए गंभीर आरोप
ब्रजेश पाठक ने व्यक्त की संवेदना
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में भीषण आग की घटना में हुई जनहानि का अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहन संवेदनाएं हैं।
प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति!!!

