कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में 424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति जनसेवा का एक माध्यम है और डबल इंजन सरकार सेवा, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
हमने माफिया को यूपी से समाप्त किया
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि हमने माफिया को उत्तर प्रदेश से समाप्त किया है और मच्छरों को भी समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी लाते हैं। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करके आज उत्तर प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती है तो उसमें हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं।
READ MORE: ‘ऐसे सांसदों को अब…’, कसमंडी विवाद पर सपा सांसदों का नहीं मिला समर्थन, भड़की लाखन आर्मी ने दे डाली बड़ी चेतावनी
विपक्ष पर बोला हमला
सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आप याद करिये, कांग्रेस आजादी के बाद चाहती तो बन सकती थी लेकिन उन्होंने मंदिर बनने नहीं दिया। उन्होंने आगे कि समाजवादी पार्टी तो घोषित रामद्रोही है, वो नहीं बनने देना चाहती थी। लेकिन हम लोगों का संकल्प था, जो राम भक्तों ने उद्घोष किया था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।
READ MORE: ‘ऐसे सांसदों को अब…’, कसमंडी विवाद पर सपा सांसदों का नहीं मिला समर्थन, भड़की लाखन आर्मी ने दे डाली बड़ी चेतावनी
सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली तथा भगवान महावीर की पावन पावा नगरी से जुड़ी पुण्यभूमि कुशीनगर में आज 424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए। सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

