CM Yogi Janata Darshan. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. जनता दर्शन के दौरान कार्यक्रम स्थल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक छोटी बच्ची का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक और यादगार बन गया. बच्ची के परिवार ने इस अवसर को अपने जीवन का विशेष क्षण बताया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : UP पुलिस को अगले 3 महीने में मिलेंगे परमानेंट बॉस, राजीव कृष्ण के स्थाई डीजीपी बनने का रास्ता साफ!

जनता दर्शन में कैसे जाएं?

जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.

जनसुनवाई पोर्टल से लें अपडेट

इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.