लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार बताने वाले राहुल गांधी के बयान से बवाल मच गया है। भाजपा लगातार राहुल पर तीखे हमले कर रहे है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस नेता पर तीखा पलटवार किया है। योगी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज देश से माफी मांगे। उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है।
सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के ‘युवराज’ की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है। सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति उनकी घोर निंदनीय टिप्पणी 145 करोड़ देश वासियों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक संस्कारों का भी अपमान है। कांग्रेस के ‘युवराज’ को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।
READ MORE: यूपी में बिजली की मांग-खपत ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान, कहा- प्रदेश में 30,160 मेगावाट की पीक डिमांड पूरी
क्या है पूरा मामला
बता दें कि राहुल गांधी ने रायबरेली में महानायक वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता से कहते हैं, सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ और इलेक्ट्रिक गाड़ी में चलो। ये सब कहने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी हजारों-करोड़ के जहाज में बैठकर विदेश चले जाते हैं और जनता चुपचाप देखती रहती है, जबकि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है।
उन्होंने आगे कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए, नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं. BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है ।

