CM Yogi Janta Darshan. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” (CM Yogi Janta Darshan) कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जन-समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.

इसे भी पढ़ें : जब भी प्रकृति के बीच जाने का अवसर मिले, तो केवल पर्यटक नहीं, जिज्ञासु विद्यार्थी की तरह उस स्थल को परखें- योगी

समय या स्थान में हो सकता है बदलाव

ऑनलाइन शिकायत होने से उसे पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.